रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 12 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त किया गया है।

प्रमोशन पाने वाले अफसरों के नाम
सुरेन्द्र साय पैकरा
संजय कुमार ध्रुव
माधुरी धीरही
अखिलेश कौशिक
राजेश देवांगन
सुश्री स्नेहिल साहू
घनश्याम कामड़े
दिनेश्वरी नंद
मनीष कुमार कंवर
सुश्री दीपिका मिंज
अनूप कुमार लकड़ा
सुश्री मंजूलता बाज
गृह विभाग के अनुसार, इन सभी अधिकारियों के पदस्थापना (ट्रांसफर/पोस्टिंग) आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से आईएएस अवार्ड के लिए भेजे गए नामों पर मुहर लग गई है। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को IAS के तौर पर पदोन्नति मिल गई है। इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे का नाम शामिल है। तीनों ही 2013 बैच के राप्रसे अधिकारी हैं।
पिछले महीने हुई थी डीपीसी
प्रमोशन के संबंध में पिछले महीने यानी सितंबर में दिल्ली में डीपीसी में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के इन तीनों अधिकारियों को आईएएस बनाने हरी झंडी मिल गई थी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद डीओपीटी की तरफ नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में इस समय राज्य प्रशासनिक कोटा से आईएएस बनने के पांच पद खाली थे। हालांकि दो पदों के लिए कोई फैसला नहीं हुआ है, जबकि तीन अफसरों से जुड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में अब 154 IAS अफसर सेवारत
छत्तीसगढ़ राज्य में फिलहाल 202 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का कोटा है। इनमें से 175 भाप्रसे अधिकारी विभिन्न जिलों, मंत्रालयों, विभागों में पोस्टेड हैं। इस 175 में करीब 24 IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में फिलहाल 151 आईएएस अधिकारी सेवारत हैं। तीन अफसरों के IAS अवार्ड होने के बाद यह संख्या 154 हो चुकी है।

