रायपुर : राज्य शासन ने1985 बैच के आईएफएस अधिकारी संजय शुक्ला को “छत्तीसगढ़ भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण” के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ किया है। इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि संजय शुक्ला अकेले IFS अफसर हैं, जो मंत्रालय में प्रमुख सचिव पद पर भी काम कर चुके हैं। वे छह साल तक हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भी रह चुके हैं।


