Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG POLITICS : तो क्या अब कोरबा निगम सभापति को भी बीजेपी करेगी निष्कासित ? बीजेपी हाईकमान ने दो बागी नेताओं को किया 6 साल के लिए निष्कासित
    Uncategorized

    CG POLITICS : तो क्या अब कोरबा निगम सभापति को भी बीजेपी करेगी निष्कासित ? बीजेपी हाईकमान ने दो बागी नेताओं को किया 6 साल के लिए निष्कासित

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीगसढ़ में पद के लालच में बगावत की राजनीति करने वालों के खिलाफ बीजेपी ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बलरामपुर और बालोद पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध बागी होकर खड़े होने वाले 2 प्रत्याशियों को बीजेपी ने 6-6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ऐसे में सबसे सबसे बड़ा सवाल यहींे कि क्या बीजेपी हाईकमान कोरबा नगर निगम में बगावत कर सभापति बनने वाले नूतन सिंह ठाकुर भी निष्कासन की कार्रवाई करेगी ?

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया रिकार्ड बनाया है। लेकिन सभापति के चयन के मामले में कोरबा नगर निगम में जो किरकिरी और फजीहत हुई, वो पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल एक दिन पहले ही कोरबा नगर निगम में सभापति के लिए चुनाव हुआ। बीजेपी हाईकमान और संगठन ने पर्यवेक्षक बनाकर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा को कोरबा भेजा था। पर्यवेक्षक द्वारा संगठन के फैसले के मुताबिक सभापति पद के लिए हितानंद अग्रवाल का नाम फाइनल किया गया था।

    इस नाम के सामने आते ही बीजेपी पार्षदों ने पर्यवेक्षक और मंत्री लखनलाल देवांगन के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन कर दिया था। पार्षदों ने एक स्वर में पर्यवेक्षक के इस निर्णय पर विरोध जताते हुए ये कह दिया था कि आप किसी भी हम पर ना थोपे। पार्षदों के इस विरोध के दौरान ही बीजेपी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने बागी रूख एख्तियार करते हुए सभापति के लिए नामांकन दाखिल कर दिया गया। लिहाजा परिणाम ये रहा कि पार्षदों की नाराजगी का फायदा बागी नूतन सिंह ठाकुर को मिल गया, जबकि बीजेपी के अधिकृत सभापति के उम्मींदवार को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद आये इस परिणाम से जहां बीजेपी में व्याप्त गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी।

    वहीं मंत्री लखनलाल देवागंन और पर्यवेक्षण के फैसले को पार्षदों ने सीधे तौर पर ठेंगा दिखाते हुए बीजेपी के बागी पार्षद को सभापति के लिए अपना मत देकर जीता दिया। राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने पार्टी विरोधी काम करने वालों पर कार्रवाई का बयान दर्ज कर मामला बैलेंस करने का प्रयास किया गया। इसी बीच आज बीजेपी द्वारा बलरामपुर और बालोद जिला के दो बागी बीजेपी पर निष्कासन की गाज गिरा दी है। जारी आदेश में बलरामपुर जिला वाड्रफनगर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पंकज कुमार गुप्ता को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

    इसी तरह बालोद जिला में गुरूर जनपद अध्यक्ष पद के लिए बागी होकर चुनाव लड़ने वाली सुनीता साहू को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बलरामपुर और बालोद में हुए इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर कोरबा पर टिक गयी है। देखने वाली बात होगी कि बीजेपी हाईकमान कोरबा नगर निगम में सभापति की कुर्सी के लिए बागी बनकर चुनाव लड़ने वाले पार्षद नूतन राठौर के साथ ही अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने वाले विधायकों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Post Views: 350
    Balod Balrampur BJP Neta breaking news Cg news CG Political chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Korba Latest Khabar Latest news Nagar nigam Panchyat Election Political Raipur Sabhapati Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bastar

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    By DabangMay 18, 20260

    बस्तर :- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.