Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार के अधिकार पर सीधा हमला
    Raipur

    CG: मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- रोजगार के अधिकार पर सीधा हमला

    DabangBy DabangDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव ने छत्तीसगढ़ की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस ने इसे ग्रामीण गरीबों के रोजगार के अधिकार पर हमला बताते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर के आजाद चौक सहित सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    ‘मनरेगा सिर्फ योजना नहीं, कानूनी अधिकार है

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि गांव के गरीब और मजदूर वर्ग के लिए काम पाने का कानूनी अधिकार है। इसे ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन नाम देने से योजना की मूल भावना कमजोर होगी। कांग्रेस का आरोप है कि यह बदलाव महात्मा गांधी के नाम को धीरे-धीरे हटाने और रोजगार की गारंटी को सीमित करने की कोशिश है

    ग्रामीणों के अधिकारों पर असर का दावा

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मौजूदा मनरेगा व्यवस्था में गांव खुद तय करते हैं कि किस तरह के काम की जरूरत है और मजदूरों को समय पर मजदूरी मिलती है। नए ढांचे में इन अधिकारों पर असर पड़ सकता है। सरकार भले ही सालाना रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 करने की बात कर रही हो, लेकिन कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ में आज भी ज्यादातर परिवारों को 100 दिन का काम नहीं मिल पा रहा, तो 125 दिन का वादा कैसे पूरा होगा।

    खेती के मौसम में काम बंद होने पर चिंता

    नए प्रावधानों के तहत खेती के मौसम में सरकारी रोजगार के काम नहीं कराए जाने की बात कही जा रही है। सरकार इसे किसानों के हित में बता रही है, लेकिन कांग्रेस का तर्क है कि इससे ग्रामीण मजदूरों के कुल काम के दिन घट सकते हैं और उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा।

    राज्यों पर बढ़ेगा खर्च, छत्तीसगढ़ पर असर की आशंका

    कांग्रेस ने नए फंडिंग फॉर्मूले पर भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि योजना के खर्च का 40 प्रतिशत बोझ राज्यों पर डालने से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करना मुश्किल हो सकता है। 2023-24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने बताया कि राज्य में प्रति परिवार औसतन सिर्फ 52 दिन का ही रोजगार मिला, जबकि केवल 14 प्रतिशत परिवारों को पूरे 100 दिन का काम मिल पाया।

    Post Views: 160
    breaking news CG Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Manrega Manrega name change Name change Pradarsan Raipur Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    By DabangMay 18, 20260

    हरदोई:- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक shocking घटना सामने आई है। 24 वर्षीय अतुल नामक…

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.