रायपुर:- कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है।
रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा
बता दें कि शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज है, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उसपर इनाम की घोषणा की है।
पहले भी घोषित हो चुका है इनाम
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मुताबिक, आरोपी की सूचना देने वाले को 10 हजार का नगद इनाम मिलेगा। पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है।

