Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: खांडा में धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी, पुलिस ने मारा छापा; 110 लीटर महुआ शराब जब्त
    Bilaspur

    CG: खांडा में धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी, पुलिस ने मारा छापा; 110 लीटर महुआ शराब जब्त

    DabangBy DabangFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर :- सीपत थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी स्ट्राइक की है। ग्राम खांडा में मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए सीपत पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में निर्मित शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।
    ​

    ग्राम खांडा में लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण की खबरें आ रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। मौके पर अंजनी सिदार नामक महिला को कच्ची शराब उतारते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 110 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22,000 रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ भट्ठी में इस्तेमाल होने वाले एल्युमिनियम के बर्तन, पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। वही सीपत पुलिस इस अवैध कारोबार से बनाए है संपत्ति की जांच कर रही है जिसमें भी बड़ी कार्रवाई निकल कर सामने आ सकती है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    इस पूरी कार्रवाई ने जहाँ पुलिस की कार्यप्रणाली की साख बढ़ाई है, वहीं एक गंभीर यक्ष प्रश्न भी खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार को रोकना क्या केवल पुलिस विभाग का ही दायित्व है? वह आबकारी विभाग, जिसका प्राथमिक कार्य ही शराब के अवैध व्यापार और निर्माण पर लगाम कसना है, वह अक्सर इन मामलों में नदारद नजर आता है। यह बेहद चिंताजनक विषय है कि जिस विभाग को जमीन पर उतरकर ऐसी गतिविधियों को जड़ से मिटाना चाहिए, उसकी निष्क्रियता के कारण पुलिस को अपने मूल कार्यों के अतिरिक्त इन मोर्चों पर भी जूझना पड़ रहा है।

    Post Views: 215
    Apradh Apradhi Arrested Awaidh mahua sharab Awaidh sharab Bilaspur Bilaspur big news Bilaspur breaking news breaking news Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Khanda Latest Khabar Latest news Mahua sharab Police Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    By DabangJune 7, 20260

    उत्तर प्रदेश:- बस्ती जिले में बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने…

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.