बीजापुर : जन अदालत लगाकर ग्रामीण व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गांव से बेदखल कर गांव छोड़ने के फरमान की घटना में शामिल मिलिशिया कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त 2024 को नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर ग्राम जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार निवासी ग्रामीण सन्नू माड़वी एवं उनके परिजनों से मारपीट कर गांव से बेदखल कर गांव छोड़ने का फरमान जारी करने की घटना में नामजद आरोपियों का पता तलाशी में डीआरजी बीजापुर व जांगला थाना की संयुक्त टीम ग्राम गोंगला, पोटेनार, छोटेतुंगाली की ओर आरोपियों के धर पकड़ के लिए निकली थी। पोटेनार से टीम ने घेराबंदी कर घटना में शामिल मिलिशिया कमांडर सोमारू माड़वी (25) पुत्र सोमलू निवासी पोटेनार इचवाड़ा पारा थाना जांगला को पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सली के विरुद्ध जांगला थाना में विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

