रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमे हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वीडियो किसी और का नहीं भाजपा नेता का बताया जा रहा है।
दरअसल, एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और इस खुशी के माहौल में भाजपा नेत्री ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के दौरान लंबी बंदूक से हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही बंदूक से दो बार फायरिंग की गई। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम सिस्टम लागू की गई है और हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी खुलेआम इस तरह का मामला सामने आया पुलिस प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

