रायपुर:- माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित NSUI कार्यकर्ता वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की संयुक्त टीम ने उसे बिलासपुर से पकड़ा। कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपित को जेल भेज दिया।
तीन हजार रुपये में बेचता था पेपर
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह तीन हजार रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान वेणु उर्फ वेणु जंघेल का नाम सामने आया। वह बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के गोकुल नगर क्षेत्र में रह रहा था।

