Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: अब सभी सरकारी दफ्तरों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगी लागू, GAD ने जारी किए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    CG: अब सभी सरकारी दफ्तरों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगी लागू, GAD ने जारी किए निर्देश

    DabangBy DabangNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- शासन-प्रशासन को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने सभी कार्यालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 नवंबर को नया आदेश जारी करते हुए सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    AEBAS प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में होगा अनिवार्य

    GAD के अनुसार, राज्य के सभी कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों की उपस्थिति अब आधार-आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए दर्ज की जाएगी। इसके लिए हर विभाग को 28 नवंबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में अनिवार्य रूप से जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

    सरकार का कहना है कि पहले ही सभी अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई थी, और अब वही अधिकारी AEBAS के नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। इस व्यवस्था से उपस्थिति दर्ज करने में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी या प्रॉक्सी अटेंडेंस जैसी समस्याओं पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

    1 दिसंबर से सिस्टम होगा पूरी तरह लागू

    मंत्रालय स्तर पर AEBAS का अनिवार्य ट्रायल रन 20 नवंबर से शुरू हो गया है। शासन स्तर पर समयपालन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए महानदी भवन और इंद्रावती भवन में बायोमेट्रिक उपस्थित प्रणाली लागू की जा रही है।

    19 नवंबर को मुख्य सचिव विकास शील की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सिस्टम का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम और दीवार पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों के जरिए उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया दिखाई गई।

    ट्रायल अवधि के बाद 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए AEBAS के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था आने से समयपालन, पारदर्शिता और कार्यालयों की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    Post Views: 250
    AEBAS Attendance Biomatric Biomatric upasthiti pranali breaking news CG CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Employees Government office Hindi Khabar Hindi News Karmchari Latest Khabar Latest news Raipur Sarkari daftar Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.