रायपुर : राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरा स्थित नहर में आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि मृतका का नाम दुर्गेश्वरी सिन्हा पति वाल्मिकी सिन्हा 32 वर्ष हैं। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा की रहने वाली थी। सोमवार को ग्राम मुरा खदान के समीप नहर में उसकी लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लाश को नहर से बाहर निकाल कर आसपास के गांव के लोगों से पतासाजी किया गया। आंशका जताई जा रही है कि नहर में नहाते वक्त युवती बह गई और वह बहते हुए 40 किलोमीटर दुर मुरा नहर तक आ गई होगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

