रायपुर : राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन में किन्नर को सेल्फी लेना महंगा पढ़ गया है. जहां थर्ड जेंडर की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना उरकुरा फाटक के पास की है। बताया जाता है कि मोबाइल ट्रेन से गिर जाने पर उठाने के चक्कर में किन्नर भी गिर गई। इस हादसे में किन्नर को मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि, ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में पहले भी कई लोग ऐसे ही हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी गेट पर खड़े होकर सेल्फी लेते रहते हैं। जो कभी न कभी हादसे का शिकार हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
