नारायणपुर : डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। सर्चिंग के दौरान संयुक्त कार्यवाही में एक शक्तिशाली 5 Kg वजनी प्रेशर कुकर IED को ध्वस्त किया गया है। बड़ेबुरगुम में मिला था 5 Kg वजनी प्रेशर कुकर आई.ई.डी. को द्वारा पुरे एहतियात से खोज निकला गया। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।
बता दे कि आज कड़े मेटा से डीआरजी जिला पुलिस बल एवं आइटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु क्षेत्र में रवाना हुई थी. इस दौरान सर्चिंग गस्त के कड़े मेटा कड़े नार मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़ेबुर्गुम में मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर एक प्रेशर कुकर आई ई डी मिला है, जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देश किया गया।
मौके पर बीडीएस टीम के द्वारा क्षेत्र में डि-माइनिंग की कार्यवाही कर बरामदशुदा प्रेशर कुकर आई ई डी को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त प्रेशर कुकर आईडी बम जिसका अनुमानित वजन 5 किलोग्राम था। मामले में थाना छोटे डोंगर में माओवादियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आईडी के उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में डीआरजी जिला पुलिस बल एवं आइटीबीपी 45-वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

