रायपुर : बीजेपी से इस्तीफे के बाद नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क में होने की चर्चा भी है. जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के बड़े नेता एकत्रित होंगे. ऐसे में मामला नंदकुमार साय से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह कांग्रेस भवन पहुंचेंगे. वहीं सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, आज श्री नंद कुमार साय जी ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है. भाजपा आदिवासी विरोधी है.
आज श्री नंद कुमार साय जी ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है. #आदिवासी_विरोधी_भाजपा pic.twitter.com/2UKsrsPV6s
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 30, 2023

