रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पदों पर वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए. उन्होंने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी.
इन अभ्यर्थियों में हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उतीर्ण 124, स्नातक उत्तीर्ण 11 और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 06 पहाड़ी कोरवा शामिल हैं. बिरहोर समुदाय के भी 01 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है. जो हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण है. प्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 708 युवाओं को शासकीय नौकरी दी जा चुकी है.
शासकीय नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उनके प्रति आभार प्रकट किया. असीमा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान आपने विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को 10 दिन में नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी. इस घोषणा पर जल्द अमल होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

