रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है सीएम भूपेश बघेल ने महाधिवेशन में स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ऐसे समय हो रहा है जब हमारे संबंध पड़ोसी देशों से ठीक नहीं है। छत्तीसगढ़ की बात कहते हुए सीएम बघेल ने कहा कि उनकी सरकार चार साल से राहुल गांधी के दिए विज़न पर काम कर रही है। इस दौरान हमने हर हाथ को काम दिया है। इसलिए देश में सबसे कम बेरोज़गारी छत्तीसगढ़ में है। जनता से किए वादे पूरे किए हैं।
LIVE: राष्ट्रीय महाधिवेशन #CongressVoiceOfIndia https://t.co/Dx4dkl1oTF
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2023
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनिया और राहुल गांधी के बाद आज सुबह प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका के लिए एक किमी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं। राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।
