रायपुर : जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के गातापार नहर में नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। बताया जाता है कि तीन लोग नहर में नहाने के लिए उतरे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू जारी है। बता दें कि गातापर नहर में नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है, तीन लोग नहर में नहाने के लिए उतरे थे। जिसमे से एसडीआरएफ की टीम ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं एक युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि नहर में बहने वाला युवक छपरा बिहार का निवासी है, जो अभनपुर राजिम रेलवे मार्ग में काम करने आया था। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है।

