सरगुजा : मरीज को ले जा रही एंबुलेंस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में मरीज और परीजन घायल हो गये। घटना सरगुजा के मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक की है। जानकारी के मुताबिक मरीज को लेकर 108 एंबुलेंस जा रही थी, इसी दौरान ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। घटना में मरीज सहित परिजनों घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक तड़के 3 से 4 बजे के बीच ये हादसा हुआ। गंभीर हालत में एक मरीज को जिला अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। मरीज को लेकर जैसे ही एंबुलेंस बिलासपुर चौक पहुंचा, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में मरीज सहित तीन लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बतायी जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

