बलरामपुर : बलरामपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस हादसे में बस में सवार दर्जन भर छोटे बच्चें घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटना का ये मामला एनएच 343 का बताया जा रहा है, जहां ट्रक की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कर बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पूरा घटनाक्रम राजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे के बाद एसडीएम सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है, और सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
