Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : नक्‍सलियों ने ओरछा बाजार में किया आईईडी ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
    जुर्म

    CG : नक्‍सलियों ने ओरछा बाजार में किया आईईडी ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर : छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में भारी क्षति के बाद बौखलाए नक्‍सलियों ने नारायणपुर में आईइईडी ब्‍लास्‍ट किया है। नक्सलियों ने ओरछा बाजार के पास ग्रामीणों में भय फैलाने के लिए एक आइईडी (इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट किया है। विस्फोट के समय आसपास कोई भी सुरक्षा बल का जवान नहीं था। बाजार में खड़ी एक पिकअप को सामान्य क्षति आई है। किसी ग्रामीण या जवान को कोई भी क्षति नहीं हुई है।

    चार घंटे की मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर

    इससे पहले सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार सुबह लगभग चार घंटे तक चली मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से छह नक्सली महिलाएं हैं। यह मुठभेड़ जगदलपुर से 140 किमी दूर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में स्थित पुरंगेल गांव के पास जंगल में हुई। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ स्वचालित हथियार, एक 303 राइफल, एक 315 बोर बंदूक, 12 व 315 बोर राइफल, बीजीएल (बैरेल ग्रेनेड लांचर) सहित भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं।

    मारे गए सभी नक्सलियों के पीएलजीए (पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर-दो के सदस्य होने की पुष्टि की गई है। बस्तर में सुरक्षा बल ने इस वर्ष मुठभेड़ में 152 नक्सली ढेर कर दिए हैं। इसमें पिछले तीन माह से जारी आपरेशन मानसून में मारे गए नक्सलियों की संख्या 35 है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

    इस पर रणनीति के तहत लोहागांव की तरफ से डीआरजी(डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। पुरंगेल के जंगल में मंगलवार सुबह 10.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। लगभग चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल को भारी पड़ता देखकर नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान मारे गए नौ नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इनमें छह शव महिला नक्सलियों के हैं।

    Post Views: 505
    Bijapur breaking news Cg news chhattisgarh Dantewada Hindi Khabar Hindi News IED Blast Jurm Latest Khabar Latest news Narayanpur - Orcha Naxalite Orcha Block Orcha Market Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.