Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
    जुर्म

    CG : चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर से सटे जंगल में एक महिला का जला हुआ कंकाल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। पहचान छिपाने के लिए पति ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति अमरीश कुमार निषाद को हिरासत में ले लिया है।

    पति ने गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी

    महिला की पहचान मोनी निषाद (28), निवासी ग्राम कसौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। महिला के पति अमरीश कुमार निषाद ने मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित जीआरपी थाने में 14 फरवरी को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन से अनूपपुर से कटनी जा रहे थे, तभी पत्नी वॉशरूम जाने के बहाने निकली और लापता हो गई। पुलिस को यह कहानी संदिग्ध लगी, क्योंकि ट्रेन के अगले स्टेशनों तक कोई जानकारी नहीं मिली।

    पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी

    जब पति से दोबारा सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने हत्या की साजिश कबूल ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी और किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मारने की योजना बनाई। 11 फरवरी को अमरीश अपनी पत्नी को घूमाने के बहाने जंगल ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकला।

    शहडोल जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लिया

    महिला की गुमशुदगी की जांच कर रही शहडोल जीआरपी को अमरीश पर शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना लाया और जंगल में उसकी निशानदेही पर जले हुए कंकाल को बरामद किया।

    घटना के बाद बचने की कोशिश

    आरोपी पहले लखनपुर क्षेत्र में काम कर चुका था और इलाके से परिचित था। उसे भरोसा था कि जंगल में हत्या करने से कोई सबूत नहीं बचेगा। इसलिए, उसने छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज न कराते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

    Post Views: 400
    Anuppur breaking news Cg news chhattisgarh GRP GRP Police Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Katni Lakhanpur Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Mujaffarpur Murdar Police Raipur Sarugaja Shahdol Today khabar Uttar Pradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    By DabangMay 4, 20260

    दिखने में छोटे होने के बावजूद, मेथी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते…

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.