Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: शराब पिलाने के विवाद में हत्या, दोस्त निकला कातिल, 8 घंटे के अंदर भाटापारा पुलिस ने दबोचा
    Balodabajar - Bhatapara

    CG: शराब पिलाने के विवाद में हत्या, दोस्त निकला कातिल, 8 घंटे के अंदर भाटापारा पुलिस ने दबोचा

    DabangBy DabangFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार :- भाटापारा के मेहता नगर बस्ती में मिले युवक के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है.शव संदिग्ध हालत में मिला था,जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज होने के महज आठ घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामला शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया.आरोपी ने लोहे के टंगिया से गर्दन पर प्राणघातक वार कर युवक की हत्या कर दी और हथियार झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया था.

    क्या था मामला ?

    10 फरवरी 2026 की सुबह थाना भाटापारा पुलिस को सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव पड़ा है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच में मृतक की पहचान सोनू गायकवाड के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला का निवासी था. सोनू पिछले लगभग छह महीनों से मेहता नगर में रहकर रोजी-मजदूरी का काम कर रहा था.स्थानीय स्तर पर वह मजदूर के रूप में जाना जाता था और आसपास के लोगों से उसका सामान्य परिचय था.

    गर्दन पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के गर्दन और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले. प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो गया कि यह सामान्य मृत्यु नहीं है, बल्कि किसी धारदार और भारी हथियार से वार किया गया है. गर्दन पर गहरे घाव देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर अपराध दर्ज किया. थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई. पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ की.

    संदेह के आधार पर युवक के मित्र से हुई पूछताछ

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, मृतक के परिचितों और उन व्यक्तियों से पूछताछ की, जिनके साथ मृतक को आखिरी बार देखा गया था. मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि घटना की रात मृतक और एक युवक के बीच शराब को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी आधार पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आए युवक लक्की भारद्वाज को चिन्हित किया.जिसने सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया.लक्की ने बताया कि घटना के दिन दोनों के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हुआ था. बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गया. आवेश में आकर लक्की ने पास में रखे लोहे के टंगिया से सोनू के गले और गर्दन पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई.

    Post Views: 135
    Apradh Apradhi Arrested Balodabazar Balodabazar news breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news murder Police Raipur Sajis Today big news Today breaking news Today khabar Vivad दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    By DabangMay 8, 20260

    मेष- आज 08 मई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से…

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.