रायपुर:- देशभर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम?
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर पिछले दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज दिन बादल छाए रहेंगे।
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून
वहीं मध्यप्रदेश में 2 से 3 स्पताह की सुस्ती के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। यहां अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद
इसके अलाव हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यहां हालात बिगड़ गए हैं। कई जिलों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। भारी बारिश के चलते यहां मौसम विभाग और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में फ्लैश फ्लड ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रविवार से अब तक हुई घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

