रायपुर:- प्रदेश में एक हफ्ते से मानसून की एक्टिविटी तेज है. कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं पर मध्यम से भारी बारिश भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक वेलमार्ट लो प्रेशर एरिया के साथ ही एक द्रोणिका भी बनी हुई है. जिसके प्रभाव से मौसम अगले 48 घंटे तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 3 दिनों के लिए 1-2 स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
अभी भी सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश
रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश के बाद भी 1 जून से लेकर अब तक प्रदेश में सामान्य से 4% बारिश कम दर्ज की गई है. वहीं 1 जून से अब तक सामान्य से सबसे अधिक बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 54% बारिश अधिक दर्ज की गई है.
