बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जब बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शादी हुई। बारात बैलगाड़ी पर निकली, जिसकी लगाम डिप्टी सीएम अरुण साव ने थामी। इस बारात में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री और भाजपा के कई विधायक शामिल हुए। वहीं कार्यकर्ताओं में अच्छा- खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में BPL परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लिए। विधायक समेत 23 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक दीपेश साहू की बारात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का अलग अंदाज दिखा। बेमेतरा बेसिक स्कूल मैदान तक विधायक सहित सभी दूल्हा बैल गाड़ी से बारात निकालकर पहुंचे।
शादी के पहले मौसम हुआ था खराब
फेरों और रस्मों के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए वहां पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ऐसे में सिर पर सेहरा सजाए दूल्हे और सज-धजकर बैठी दुल्हनें खुद को भीगने से बचाने के लिए जो हाथ लगा, उसे ओढ़ते नजर आए। पानी से बचने के लिए कई जोड़ों और उनके परिजनों ने जमीन पर बिछे गद्दों और बैठने के लिए रखी प्लास्टिक की कुर्सियों को ही अपने सिर पर रख लिया। कुछ लोग तिरपाल और छातों के सहारे खुद को बारिश से बचाते दिखे।
योजना की राशि मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर करुंगा खर्च- विधायक दीपेश साहू
विधायक श्री साहू ने कहा कि, योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सभी दूल्हे ई-रिक्शे से सर्किट हाउस तक पहुंचे। इसके बाद विधायक समेत सभी दूल्हों की बारात बैलगाड़ी से निकली। पारंपरिक परी डांस भी हुआ।

