बिलासपुर:- तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि पेंट गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

