Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    May 10, 2026

    CG: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, लाखों का समान जलकर राख

    May 10, 2026

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, लाखों का समान जलकर राख
    Kawardha

    CG: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, लाखों का समान जलकर राख

    DabangBy DabangMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा:- बस स्टैंड स्थित न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट धू-धू कर जलने लगा. आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

    होटल में लगी आग

    स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में गए. होटल के बाहर खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई और देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया.

    फायर ब्रिगेड टीम पर देर से आने का आरोप

    होटल के बाहर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा. तब तक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल चुका था. आग लगने की इस घटना में दुकान मालिक को लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की जताई जा रही है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

    Post Views: 45
    Bada hadsa Blast breaking news Cg news chhattisgarh Cilender Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Kawardha Kawardha news Latest Khabar Latest news New kalpana restaurant Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    May 10, 2026

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    May 10, 2026

    मां का दिल करुणा और क्षमा का एक असीम सागर होता है, ‘मदर्स डे’ पर, ये 10 दिल को छू लेने वाले Quotes पढ़ें

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Sarguja

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    By DabangMay 10, 20260

    सरगुजा:- सरगुजा जिले के जोरी-बिलमा जंगल के नाले में दफन प्रेमी जोड़े के कंकाल बरामद…

    CG: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, लाखों का समान जलकर राख

    May 10, 2026

    CG: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

    May 10, 2026

    मां का दिल करुणा और क्षमा का एक असीम सागर होता है, ‘मदर्स डे’ पर, ये 10 दिल को छू लेने वाले Quotes पढ़ें

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.