Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दरिंदगी के बाद महिला की हत्या, खेत के बीचों-बीच इस हाल में मिली लाश, देख कांप गए लोग

    May 5, 2026

    CG: कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला, दहेज हत्या के केस में पति गिरफ्तार

    May 5, 2026

    गर्भधारण की सही उम्र क्या है? किस उम्र के बाद बच्चे पैदा करना होता है मुश्किल? एक्सपर्ट्स से जानें

    May 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला, दहेज हत्या के केस में पति गिरफ्तार
    Gaurela - Pendra - Marwahi

    CG: कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला, दहेज हत्या के केस में पति गिरफ्तार

    DabangBy DabangMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरेला पेंड्रा मरवाही:- गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव में 30 मार्च को गांव के एक कुएं में मधु सोनवानी नाम की महिला का शव मिला. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. मामले को संदिग्ध मानते हुए गौरेला पुलिस ने इंवेस्टीगेशन शुरू किया. प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने परिजनों व ग्रामीणों के बयान के बाद दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई. शादी को 7 वर्ष भी पूर्ण नहीं हुए थे, ऐसे में कानून के प्रावधानों के तहत इस मामले को दहेज मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया है.

    दहेज की मांग से थी परेशान

    मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मधु सोनवानी को उसका पति दीपचंद सोनवानी शादी के बाद से ही दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था. अक्सर दहेज कम लाने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.

    परिजनों और ग्रामीणों के आरोप से हुई दहेज हत्या की पुष्टि

    परिजनों का कहना है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर मधु सोनवानी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखा गया. ग्रामीणों ने भी पुलिस को दिए अपने बयान में पति द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की पुष्टि की है.गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति दीपचंद सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से कोर्ट ने जेल भेज दिया है.

    परिजनों ने की आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग

    गौरेला पुलिस ने आरोपी पति दीपचंद सोनवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

    Post Views: 125
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Dahej Gaurela pendra marwahi Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news murder Navvivahita Police Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: दरिंदगी के बाद महिला की हत्या, खेत के बीचों-बीच इस हाल में मिली लाश, देख कांप गए लोग

    May 5, 2026

    गर्भधारण की सही उम्र क्या है? किस उम्र के बाद बच्चे पैदा करना होता है मुश्किल? एक्सपर्ट्स से जानें

    May 5, 2026

    5 मई 2026 का राशिफल: मंगलवार को इस राशि बरतें सावधानी, संभलकर बिताएं दिन

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Kawardha

    CG: दरिंदगी के बाद महिला की हत्या, खेत के बीचों-बीच इस हाल में मिली लाश, देख कांप गए लोग

    By DabangMay 5, 20260

    कवर्धा :- कवर्धा में एक 32 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से…

    CG: कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला, दहेज हत्या के केस में पति गिरफ्तार

    May 5, 2026

    गर्भधारण की सही उम्र क्या है? किस उम्र के बाद बच्चे पैदा करना होता है मुश्किल? एक्सपर्ट्स से जानें

    May 5, 2026

    5 मई 2026 का राशिफल: मंगलवार को इस राशि बरतें सावधानी, संभलकर बिताएं दिन

    May 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.