Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    May 15, 2026

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    May 15, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़…NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत
    Korba

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    DabangBy DabangMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ताला लगाकर सीधे थाना पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अति का अंत कर दिया।

    उसने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति पर उसे शक था, उसे मारने भी गया था, लेकिन वह नहीं मिला। यह सुनते ही पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर पहुंची, जहां घर के भीतर पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम बरहामुडां पोटापानी की है। यहां रमाशंकर अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव 30 वर्ष एवं दो पुत्री तथा एक पुत्र के साथ निवासरत है।

    वह रोजी मजदूरी करता था, वहीं उसकी पत्नी दुकान समेत अन्य स्थान पर झाड़ूपोछा का काम करती थी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह से पूर्णिमा तीन माह से ग्राम मुनगाडीह स्थित अपने मायके में रहती थी। गुरूवार को वह अपनी स्कूटी में बरहामुडां घर पहुंची।इस दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब नाराज रमाशंकर ने एक बच्चे को साइकिल का पंचर बनाने के नाम भेज दिया और दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेजा। इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पूर्णिमा के गले में दो वार कर मौत के घाट उतार दिया।

    बाद में घर में ताला लगा कर निकला और अपने पुत्र को चाबी सौंप कर कहा कि जंगल से आ रहा हूं। जंगल न जाकर वह सीधे पाली थाना पहुंचा और उसने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।पुलिस को पहले बात मजाक में लगी, पर जब उसने कहा कि अवैध संबंध की वजह से हत्या की और उस व्यक्ति को भी मारने गया था, जिसके साथ पत्नी का संबंध था।

    हमारे पाली प्रतिनिधि ने बताया कि रमाशंकर को लेकर पुलिस गांव पहुंची, तब गांव वाले भी हड़बड़ा गए, क्योंकि उन्हें घटना की जानकारी नही थी। बाद में बच्चे को बुलाकर घर का ताला खोला गया।जहां पूर्णिमा की रक्त रंजित लाश मिली। सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Post Views: 135
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Korba Korba big news Korba breaking news Korba news Latest Khabar Latest news murder Police Raipur Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    May 15, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़…NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान

    May 15, 2026

    दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    पंजाब किंग्स: उम्मीदों का शिखर और फिर अचानक ये गिरते जज्बात – क्या फिर टूटेगा प्रीति जिंटा का सपना?

    By DabangMay 15, 20260

    शुरुआत में शेर की तरह दहाड़… और अब प्लेऑफ के लिए ‘अगर-मगर’ की पुकार! पंजाब…

    CG: अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

    May 15, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़…NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान

    May 15, 2026

    दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.