रायपुर:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में बस्तर,बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा,कांकेर, नारायणपुर जिले में पदस्थ 61 पुलिस निरीक्षकों का तबादसा किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में बस्तर जैसे माओवाद प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में लंबे समय से पदस्थ रहे निरीक्षकों को अब मैदानी इलाकों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मैदानी क्षेत्रों में हुई पदस्थापना
पदास्थापित निरीक्षकों में विनोद कुमार साहू कांकेर से रायपुर नगरीय,प्रदीप कुमार बिसेन नारायणपुर से रायपुर ग्रामीण, अमित पदमशाली बस्तर से रायपुर नगरीय, उत्तम गांवड़े सुकमा से बालोद, सलीम खाखा,शशिकांत भारद्वाज सुकमा से बिलासपुर, अनुराग सोनवानी व सुनील सिंह सुकमा से राजनांदगांव पदस्थ किए गए है। इसके अलावा अन्य की भी मैदानी क्षेत्र में पदस्थापना की गई है।




