Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूखे नशे के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा
    Bijapur

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूखे नशे के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा

    DabangBy DabangJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर:- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बीजापुर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेन्द्र कुमार यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार के दिशा-निर्देशन में 28 जनवरी 2026 को यह संयुक्त कार्रवाई की गई.

    नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा

    बीजापुर एएसपी अमन कुमार झा ने पुलिस की कार्रवाई मीडिया से साझा की. उन्होंने बताया सूखे नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर बीजापुर कोतवाली पुलिस ने रणनीतिक योजना बनाते हुए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया. इन टीमों ने एक ही समय पर बीजापुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की, जिससे नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया. इस सुनियोजित कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.पहली कार्रवाई विजय नगर, बीजापुर में की गई, जहां आरोपी पापैया गोनेट, उम्र 47 वर्ष के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया.

    वहीं दूसरी टीम ने अटल आवास, बीजापुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सहजान खान, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया, जिसके पास से मादक नशीली गोलियां (टैबलेट) बरामद की गईं. दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जिससे पता चलता है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं. बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.

    नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई: बीजापुर पुलिस

    बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसी कार्रवाईयां भविष्य में भी लगातार और सतत रूप से जारी रहेंगी, ताकि जिले को नशा-मुक्त बनाया जा सके.

    Post Views: 255
    Apradh Apradhi Arrested Bijapur Bijapur news breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Nasha Police Raipur Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.