राजनांदगांव:- शहर के पुराना गंज चौक में शुक्रवार सुबह बस में सामान लोड कर रहे एक ड्राईवर की उस वक्त मौत हो गई, जब अचानक बस पिछले चली। हादसे में ड्राईवर की बस के पीछे दबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शर्मा बस टे्रवल्स का ड्राईवर भागीरथी साहू 27 साल निवासी ग्राम सिंघोला रोजाना की तरह शुक्रवार को पुराना गंज चौक के समीप एक दुकान के पास बस के पीछे हिस्से की डिक्की में दवाईयां लोड
इसी दौरान बस के चक्का में ईंट-पत्थर टिकाकर रखा था, जो खिसक गया और बस पीछे की ओर खिसक गया। ड्राईवर कुछ समझ पाता बस पीछे लुढकते हुए सीधे पीछे दीवार से जा टकराया।इससे ड्राईवर बस और दीवार के बीच दब गया। इस घटना में ड्राईवर भागीरथी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।

