दुर्ग :- शिवनाथ नदी के सिरसा एनीकट में शनिवार शाम एक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। खुर्सीपार निवासी 26 वर्षीय सत्यदेव महोबिया बर्तन धोते समय नदी में बह गया। घटना के बाद से उसका पता नहीं चल पाया है और रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, पांच युवक शनिवार को सिरसा एनीकट पर पार्टी मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान सत्यदेव बर्तन धोने के लिए नदी के पानी में गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह अपना संतुलन खो बैठा और बह गया।बताया जा रहा है कि सत्यदेव के गंज में पानी भरने के कारण उसका वजन बढ़ गया था, जिससे नदी में उसका नियंत्रण बिगड़ गया।
अंधेरा होने तक नहीं मिला सुराग
घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक नदी और आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने तक सत्यदेव का कोई सुराग नहीं मिल सका।इसके बाद रात में रेस्क्यू रोकना पड़ा। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम दोबारा नदी में युवक की तलाश कर रही है।पुलिस और रेस्क्यू टीम नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

