जशपुर :- जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरीबहार में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 51 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूर सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जो सीधे घर के अंदर आ गिरी। इस हादसे
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी बिजली का झटका लगा, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, मृतक सोनउ राम सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह महज चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जशपुर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

