जांजगीर-चांपा:- शिवरीनारायण मेला मैदान में कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमे खपराडीह गांव का एक युवक घायल हो गया देर रात हुई इस चाकूबाजी की घटना से मेला मैदान में हड़कंप मच गया ।
आपको बता दे की पिछले साल की चाकूबाजी की घटना से भी जुड़े एक संदिग्ध का नाम सामने आने का दावा किया गया है । पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है ।

