Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्रेनवॉश कर बच्चों को बना रहे थे टारगेट
    Raipur

    CG: ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्रेनवॉश कर बच्चों को बना रहे थे टारगेट

    DabangBy DabangNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े पाकिस्तानी मॉड्यूल द्वारा छत्तीसगढ़ में बच्चों को ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है।एटीएस ने दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र से चार और नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले रायपुर और भिलाई से दो किशोर पकड़े जा चुके हैं।

    एआई-जनरेटेड फेक वीडियो और ऑनलाइन कट्टरपंथी ट्रेनिंग

    जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों मुस्लिम किशोर पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे। पाक मॉड्यूल के संचालकों ने उन्हें यह समझाया कि उनका जन्म ‘मजहब की रक्षा’ के लिए हुआ है और धीरे-धीरे उनके मन में अन्य समुदायों के खिलाफ नफरत और हिंसा भरी गई।

    एटीएस की तकनीकी टीम को उनके लैपटॉप और मोबाइल से AI जनरेटेड फेक वीडियो मिले हैं, जिनमें गैर-इस्लामिक देशों में मुस्लिमों पर अत्याचार का झूठा चित्रण था। ISIS द्वारा इराक-सीरिया में की गई हत्याओं को “जायज़ बदला” बताकर उन्हें उसी रास्ते पर चलने के लिए उकसाया जा रहा था।

    टेली सेंटर से चल रहा था पूरा खेल

    रायपुर के संतोषी नगर का एक किशोर ‘टेली सीखने’ के बहाने एक कंप्यूटर सेंटर जाता था। यहीं बैठकर वह लैपटॉप और मोबाइल के जरिए आतंकी संगठन से ट्रेनिंग लेता था और कट्टरपंथी वीडियो आगे भेजता था.एटीएस ने जब सेंटर का IP Address ट्रैक किया तो पूरी चेन सामने आ गई। इसके बाद रायपुर और भिलाई में दबिश देकर दोनों किशोरों को पकड़ लिया गया।वे निर्देश मिलने पर सारी चैट और वीडियो तुरंत डिलीट कर देते थे। कई अहम डेटा अब भी डिलीट हैं, जिन्हें फोरेंसिक टीम रिकवर कर रही है।

    100 से अधिक लोगों तक फैला चुके थे नेटवर्क

    जांच में पता चला है कि इन किशोरों ने पिछले 4-5 वर्षों में देश के कई शहरों में 100 से अधिक लोगों को अपने संपर्क में जोड़ा। इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर वे फेक आईडी बनाकर हिंसक व कट्टरपंथी गेम और वीडियो साझा करते थे।

    किशोर हुए आक्रामक, परिवार को मानने लगे दुश्मन

    एटीएस अधिकारियों का कहना है कि यह देश का बहुत दुर्लभ मामला है, जिसमें किशोरों को वर्षों तक ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया। कश्मीर में ऐसे मामले दिखते हैं, लेकिन किसी अन्य राज्य में बच्चों को इस तरह बड़े पैमाने पर टारगेट करने का यह पहला बड़ा केस माना जा रहा है।

    Post Views: 245
    Bacche Bhilai Brainwash breaking news CG CG BREAKING NEWS Cg news Chhapa Chhapemari chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News ISIS Kishore Latest Khabar Latest news Network Pakistani module Raid Raipur Target Today big news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.