छत्तीगसढ़:- सड़क हादसे थम नहीं रहे है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसी बीच दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, कांकेर और कवर्धा में 4 अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। कहीं ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, तो कहीं कार और दो बाइकों की भिड़ंत हुई। फिलहाल पुलिस इन सभी मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
रावण दहन देखकर लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर
वहीं अंबिकापुर जिले के NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रावण दहन देखकर सीतापुर लौट रहे थे, तभी सीतापुर थाने के काराबेल पावर हाउस के पास बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
स्पीड कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत
कांकेर में भी रफ्तार का कहर देखें को मिला है, कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदनमारा गांव में एक स्पीड कार ने कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ओवर ब्रिज बनाने की मांग पर चक्काजाम कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है।
बाइक पेड़ से जा टकराई, दो की मौत
वहीं कांकेर के पखांजूर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा जाने से सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
कवर्धा में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत
कवर्धा में रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना बीती रात कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवा गांव में शराब दुकान के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

