Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार
    Gariyaband

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    DabangBy DabangMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद:- जिले में शुक्रवार को एक भयावह हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जंगल से घर लौट रहे एक युवक की खंबे से टूटकर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते उसकी बाइक आग के गोले में बदल गई।

    मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है, जो दसपुर गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, यशवंत जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दसपुर बांध के पास सड़क किनारे खंबे से टूटा हुआ 11 केवी बिजली तार नीचे लटक रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक गुजरते समय तार उसकी गर्दन में उलझ गया और कुछ ही सेकंड में तेज करंट दौड़ गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही चिंगारियों के साथ आग भड़क उठी। यशवंत बाइक से उतर भी नहीं पाया और आग की लपटों में घिर गया। कुछ ही देर में उसकी बाइक पूरी तरह जल गई और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

    Post Views: 245
    Bada hadsa breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Dardnak hadsa Gariyaband Gariyaband news Hadsa Hindi Khabar Hindi News Hitention taar Karrent Latest Khabar Latest news Raipur Raipur news Taar Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- राशनकार्ड बनवाना और उसमें परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाना बड़ा मुश्किल काम होता…

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.