Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल
    Durg

    CG: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग:- जिले के भिलाई में एक खुशी भरा पल आंसुओं की नदी में बदल गया। पत्नी का बर्थडे मनाने के लिए केक खरीदने जा रहे सुखदेव साहू 40 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार थे, लेकिन नंदिनी रोड पर तेज रफ्तार एक बाइक ने उनकी जिंदगी छीन ली। रात 9 बजे दशहरा मैदान के पास हुई आमने-सामने की भयंकर टक्कर में 6 साल का बेटा अरमान मौके पर ही दम तोड़ चुका था, जबकि पिता सुखदेव ने आज सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 8 साल की बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल है और सेक्टर-9 अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। दूसरी बाइक के सवार को भी चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि मृतक सुखदेव साहू नंदिनी नगर टाउनशिप के निवासी थे। रात उनकी पत्नी का जन्मदिन था। सुखदेव ने बच्चों को सरप्राइज देने का प्लान बनाया दोनों मासूमों को बाइक पर बिठाकर लोकल मार्केट से केक लाने निकले। पावर हाउस नंदिनी रोड पर दशहरा मैदान के पास अचानक सामने से आ रही एक बुलेट बाइक ने सुखदेव की साधारण बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर लोट-पोट हो गए। घटना स्थल पर ही अरमान की सांसें थम गईं।

    सुखदेव और आराध्या को तुरंत नंदिनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 6 बजे सुखदेव ने डॉक्टरों के हाथों अंतिम विदाई ले ली। आराध्या की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है उसे सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में नंदिनी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    Post Views: 325
    Accident Bhilai breaking news Cg news chhattisgarh Durg Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Road accident Today accident news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    By DabangJune 1, 20260

    कोरबा:- कोरबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नया मोबाइल फोन…

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.