Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर: रायपुर में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती
    Raipur

    CG: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर: रायपुर में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती

    DabangBy DabangJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन्स, रायपुर में आयोजित होगा।

    इस प्लेसमेंट कैम्प में स्क्वेयर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा कस्टर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 से 14,500 रुपए तक मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, इंसेंटिव एवं मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र नया रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग, सेक्टर-21 रहेगा।

    इस कैम्प में छत्तीसगढ़ के ऐसे दिव्यांग महिला एवं पुरुष आवेदक शामिल हो सकते हैं, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों, कम्प्यूटर संचालन का ज्ञान रखते हों तथा अंग्रेजी समझने और हिन्दी बोलने-लिखने में सक्षम हों। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

    इच्छुक दिव्यांगजन अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (10वीं/12वीं/स्नातक), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल दस्तावेज एवं फोटोकॉपी, साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। कैम्प में आने-जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा तथा भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी।

    प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदकों का छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य है। प्लेसमेंट स्थल पर भी ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Post Views: 220
    breaking news Camp CG CG Big News CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Divyangjano Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Placement Placement Camp Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    By DabangJuly 3, 20260

    रायपुर:- नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.