Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : बदमाशों के गैंग ने छात्रों को सरेराह बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की जगह सामान्य मारपीट का बनाया मामला
    छत्तीसगढ़

    CG : बदमाशों के गैंग ने छात्रों को सरेराह बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की जगह सामान्य मारपीट का बनाया मामला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों का आतंक खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। एक बार फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे बदमाशों ने पास ही खड़े छात्रों पर राॅड-डंडा और बेल्ट से जमकर मारपीट कर दी। उधर इस घटना से पीड़ित छात्रों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी, तो पुलिस ने बदमाशों पर एक्शन लेने के बजाये सामान्य मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गयी। वहीं इस घटना का विडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    मारपीट का ये पूरा मामला सरकंडा थानांतर्गत सब-स्टेशन के पास घटित हुआ। बताया जा रहा है कि गीतांजली सिटी में रहने वाला प्रदीप कुमार सूर्यवंशी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हैं। मंगलवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ सब-स्टेशन के पास खड़े थे। पास के मोहल्ले युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान मारपीट में घायल एक युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए उनकी ओर आया और आगे सड़क की ओर चला गया। इस दौरान छात्र मौके पर ही खड़े रहे।

    इधर घायल के पीछे दौड़ते हुए मारपीट करने वाला गौरव राज चौहान अपने साथियों को लेकर वहां पहुंचा। उसने छात्रों से भाग रहे युवक के संबंध में पूछा। छात्रों के मना करने पर तैश में आकर गौरव और उसके साथियों ने छात्रों के साथ ही बेल्ट और लोहे के पाईप-डंडा से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में पीड़ित छात्र ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज करायी गयी। लेकिन पुलिस ने पीड़ित छात्र की रिपोर्ट के बाद मारपीट करने वाले बदमाशों पर कड़ा एक्शन लेना मुनासिब नही समझा।

    पीड़ित छात्रों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जिससे बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। वहीं दूसरी तरफ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दर्जन भर युवक छात्र और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई करते देख जा रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस पर इस गंभीर मारपीट की घटना के बाद भाी मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है।

    Post Views: 355
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बीवी की गलती…

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.