Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पूल से लेकर न्यूड पार्टी तक.. रायपुर में खूब फल-फूल रही ये 5 सीक्रेट पार्टियां! आधी रात क्लबों में जाम छलकाते दिखते हैं युवक-युवतियां
    Raipur

    CG: पूल से लेकर न्यूड पार्टी तक.. रायपुर में खूब फल-फूल रही ये 5 सीक्रेट पार्टियां! आधी रात क्लबों में जाम छलकाते दिखते हैं युवक-युवतियां

    DabangBy DabangDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- रायपुर की विधानसभा थाना पुलिस ने देर एक फॉर्म हाउस में दबिश देकर 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी रेव पार्टी करते पकड़े गए हैं। रायपुर में इन सब पार्टियों के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको 5 ऐसी पार्टियों की सच्चाई बताएंगे, जो पिछले 10 साल से रायपुर की रातों में पल रही हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स, हाई-फाई यंगस्टर्स, और सोशल मीडिया से चुने गए टारगेट्स ड्रग्स, जिस्मफरोशी और ब्लैकमेलिंग तक में लिप्त हो रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, जहां एक ओर संस्कृति और सभ्यता की पहचान है, वहीं दूसरी ओर शहर की रातें एक अलग ही दुनिया जी रही हैं। फार्म हाउस, क्लब, बार और होटलों में बीते करीब दस साल से ऐसी पार्टियां चल रही हैं, जिनके बारे में प्रदेश की करीब 95 फीसदी जनता अनजान है।

    सूत्रों के अनुसार, रायपुर में पांच तरह की पार्टियों का एक समानांतर नेटवर्क सक्रिय है। इन पार्टियों की शुरुआत पूल पार्टी और रेन डांस से होती है। कॉलेज के लड़के-लड़कियां फार्म हाउस या वाटर पार्क के पूल किनारे तेज म्यूजिक, पानी और शराब के बीच मस्ती करते हैं। एंट्री फीस 500 रुपये से शुरू होती है, जबकि ड्रिंक और डिनर फ्री होने पर खर्च 3000 रुपये तक पहुंच जाता है। यहां अश्लीलता कम होती है, लेकिन यही वह पहला पड़ाव है, जहां से आगे की सीढ़ियां शुरू होती हैं।

    इसके बाद सैटरडे नाइट पार्टियों का दौर आता है। क्लब, पब और लाउंज में तेज म्यूजिक, महंगी ड्रिंक्स और दिखावटी माहौल के बीच स्टैग एंट्री 3 से 7 हजार रुपये तक रखी जाती है, जबकि कपल एंट्री सस्ती होती है। बताया जाता है कि क्लब संचालक पार्टी गर्ल्स को हायर करते हैं, जिनका काम लड़कों को ज्यादा ड्रिंक के लिए उकसाना और बिल बढ़वाना होता है।

    रेव पार्टी, नशे की रात, ड्रग्स की खामोशी

    सबसे खतरनाक मानी जाती हैं रेव पार्टियां। शहर से बाहर फार्म हाउस या होटलों के सुइट में रात 12 बजे के बाद ये पार्टियां शुरू होती हैं, जहां सिर्फ शराब ही नहीं बल्कि MDMA, चरस, गांजा और हेरोइन जैसे नशे भी आसानी से उपलब्ध रहते हैं। यहां कोई एंट्री टिकट नहीं, बल्कि ड्रग्स खरीदना ही पास माना जाता है।

    ऑफ्टर पार्टी, देह व्यापार का नया रूप

    इसके बाद ऑफ्टर पार्टी का दौर शुरू होता है, जहां “पिकअप योर गर्ल एंड गो टू द रूम” ही नियम बताया जाता है। बातचीत से सौदा और फिर जिस्म तक पहुंचने की बातें सामने आती हैं। शराब की बोतलों के बीच खुलेआम देह व्यापार का खेल आधुनिकता की आड़ में चलता है।

    कैसे होता है इंतजाम? कौन हैं पीछे

    इन पार्टियों की स्क्रिप्ट रायपुर में नहीं लिखी जाती, बल्कि इसके पीछे हैं दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के वो ग्रुप्स जो इवेंट के नाम पर नशे और देह की मंडियां सजाते हैं। इनके स्थानीय एजेंट सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की लाइफस्टाइल और आर्थिक स्थिति देखकर उन्हें इन्वाइट करते हैं, फिर धीरे-धीरे लत और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाया जाता है। पार्टी मनाना गलत नहीं, लेकिन नशे और नंगई के इस दलदल में उतरना भविष्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

    Post Views: 230
    Apradh Apradhi Arrested breaking news CG CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Deh vyapar Drugs party Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jismfaroshi Latest Khabar Latest news nude party Police Raipur Rev party Secret party Social media Today big news Today khabar Viral video दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बीवी की गलती…

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.