बिलासपुर:- कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटसगरा में ट्रांसफार्मर के नीचे फैले करंट की चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलने के दौरान वहां पहुंची मवेशियां इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बिजली लाइन की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।अब आगे देखना होगा की विभाग क्या इस हादसे क बाद गायों के मालिकों को उचित मुआवजा देने के साथ ही बिजली व्यवस्था की जांच कर ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई कदम उठाती है या नही।

