रायपुर :- उरला थाना अंतर्गत पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग लगी. आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नही है.लेकिन कंपनी में टायर रखे होने के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया. सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गई. कंपनी में आग पूरी तरह से बुझ चुकी है. फिर भी आग दोबारा ना भड़के इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबित टायर बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है.
पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की मुस्तैदी
उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया मौके पर पहुंच गई थी. आगजनी पर लगभग पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
फैक्ट्री में आगजनी की घटना कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है. इस बात की फिलहा जांच की जा रही है. लेकिन अब तक जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. इसके साथ ही इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है यह भी जांच का विषय है. इसके पहले भी 13 जून 2026 को भीषण आग उक्त फैक्ट्री में लगी थी. उक्त फैक्ट्री में यह घटना दोबारा हुई है.

