रायपुर:- छत्तीसगढ़ में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश थम गई है, हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने 19 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
19 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 16 से 19 सितंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहेगा।
आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी छत्तीसगढ़ बारिश से तरबतर होगी। IMD ने आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में मौसम आज साफ रहेगा, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

