Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: इंश्योरेंस के लिए बाप ने करवा दी बेटे की हत्या, ऐसे हुआ इस घिनौने राज का पर्दाफाश
    नई दिल्ली

    CG: इंश्योरेंस के लिए बाप ने करवा दी बेटे की हत्या, ऐसे हुआ इस घिनौने राज का पर्दाफाश

    DabangBy DabangDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- दिल्ली की ठिठुरती रात में यमुना किनारे मिला एक शव… शुरुआती नजर में साधारण हादसा, लेकिन पोस्टमॉर्टम की एक लाइन ने पूरे केस को उलट दिया, मृत्यु डूबने से नहीं, गला दबाने से हुई है।यही वो वाक्य था जिसने दिल्ली क्राइम ब्रांच को उस खतरनाक साजिश की ओर धकेल दिया, जो एक पिता ने अपने इकलौते बेटे के खिलाफ रची थी।
    और इस खामोश हत्याकांड का मास्टरमाइंड था खुद उसका पिता।

    दिल्ली के पॉश साकेत का रहने वाला 52 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) बाहर से समृद्ध, अंदर से कर्जों में डूबा हुआ था।कोविड के बाद बिजनेस गिरा, कर्ज बढ़े… और तभी दिमाग में जन्म लिया एक खतरनाक “प्लान” ने।उसका 25 वर्षीय बेटा राहुल—एक आम नौकरी करने वाला युवक—लेकिन पिता के लिए “2 करोड़ का इंश्योरेंस पॉलिसी नंबर” बन चुका था.पॉलिसी में एक्सीडेंटल डेथ का क्लॉज… यानी यदि बेटा दुर्घटना में मरे, तो क्लेम दोगुना—4 करोड़।

    यहीं से कहानी मोड़ लेती है

    पिता के पुराने दोस्त और हाई कोर्ट के क्रिमिनल वकील अजय शर्मा ने कानूनी दिमाग का काला इस्तेमाल किया। ऐसे एक्सीडेंट दिखाओ, जिसे कोई ‘हत्या’ साबित न कर सकेऔर दोनों ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट राहुल’।

    साजिश की गहराई

    अगस्त 2025 से सुरेश और अजय की गुप्त मुलाकातें बढ़ने लगीं। कागज़ों और कानून की किताबों के बीच तैयार हुई राहुल की फर्जी वसीयत,जिसमें उसकी सारी संपत्ति पिता के नाम होनी थी।वकील ने अपने एक पुराने ‘क्रिमिनल क्लाइंट’ गोपल(बदला हुआ नाम) को हत्या के लिए तय किया। एक ऐसा चेहरा, जो पुलिस रिकॉर्ड में था, लेकिन पहचानना मुश्किल।साजिश ठंडी थी, सोची-समझी थी… और डरावनी थी।

    हत्या की रात

    28 नवंबर 2025 रात 10:45 बजे। सुरेश ने बेटे को कॉल किया। चलो डिनर चलते हैं, बहुत दिन से बात नहीं हुई। लेकिन यह डिनर नहीं, मौत का निमंत्रण था। आउटर रिंग रोड के अंधेरे हिस्से में, फर्जी नंबर प्लेट वाली एक कार, अचानक राहुल की कार से टकराती है।कार के ब्रेक पहले ही साथ छोड़ चुके थे, क्योंकि उन्हें ‘फेल’ करवाया गया था। राहुल घायल, घबराया… और तभी गोपल उसे कार से बाहर घसीट ले जाता है।
    सड़क छोड़कर, वह उसे अंधेरे में, यमुना किनारे ले जाता है.जहां कोई नहीं…सिवाय मौत के।गोपल ने राहुल का गला दबाया, और शव को नदी में फेंक दिया। लेकिन किस्मत ने अपराधियों के खिलाफ काम किया। पानी का बहाव कम था… शव किनारे पर ही अटक गया।

    जहां ‘एक्सीडेंट’ के पीछे ‘हत्या’ दिखाई देने लगी

    पोस्टमॉर्टम में गले पर उंगलियों के निशान मिले। कार टक्कर का सीसीटीवी मिला…लेकिन नंबर प्लेट फर्जी। इंश्योरेंस क्लेम “बहुत जल्दी” फाइल किया गया। पुलिस को सब बेमेल लगा।क्राइम ब्रांच ने सुरेश के चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाले—
    और वहीं मिला सबसे डरावना सबूत:“प्रोजेक्ट राहुल शुरू करना है?” “हाँ, इस हफ्ते सब खत्म।” अजय और सुरेश की बातचीत यही चैट्स केस की चाबी बनीं।

    दोस्ती, लालच और गुनाह का काला सच

    6 दिसंबर को सुरेश और अजय दोनों गिरफ्तार। पूछताछ में सुरेश टूट गया। मैं कर्ज में था… सोचा क्लेम से सब ठीक हो जाएगा… नहीं सोचा था कि इतना बड़ा अपराध कर रहा हूँ।अजय ने भी माना—वह 20 साल का दोस्त था… लेकिन हम दोनों ने हद पार कर दी।” दोनों पर धारा 302, 120B और 420 के तहत मामला दर्ज। गोपल अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में यूपी के कई जिलों में दबिश दे रही है। मां का बयान: जो दिल को चीर देता है.राहुल की मां ने रोते हुए कहा, मेरे पति ने मेरा सब कुछ छीन लिया… मेरा बच्चा, मेरी दुनिया…

    Post Views: 230
    Apradh Apradhi Bete ki hatya breaking news Crime Crime news Hatya Hindi Khabar Hindi News Insurance Latest Khabar Latest news Mony murder Nai Delhi Today big news Today breaking news Today crime news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.