महासमुंद :- जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर है, घटना तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत की है, जहां खेत की रखवाली के दौरान मचान पर सो रहे पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कोमाखान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार की है। यहां धर्मसिंह गोंड (40) अपने पिता पुनीतराम गोंड (करीब 70) के साथ मूंगफली खेत की रखवाली के लिए परसा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर है, घटना तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत की है, जहां खेत की रखवाली के दौरान मचान पर सो रहे पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कोमाखान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार की है। यहां धर्मसिंह गोंड (40) अपने पिता पुनीतराम गोंड (करीब 70) के साथ मूंगफली खेत की रखवाली के लिए परसा पेड़ पर बने मचान में सो रहे थे। गुरुवार देर रात तेज गरज-चमक के दौरान मचान पर बिजली गिर गई।पेड़ पर बने मचान में सो रहे थे। गुरुवार देर रात तेज गरज-चमक के दौरान मचान पर बिजली गिर गई।
हादसे में धर्मसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई, जबकि धमतरी में धूलभरी आंधी चली। कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए और कुछ इलाकों में बिजली गुल रही।

