Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: किसान से ठगी, तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने के नाम पर ठग लिए 13 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर
    Ambikapur

    CG: किसान से ठगी, तांत्रिक ने गड़ा सोना निकालने के नाम पर ठग लिए 13 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर

    DabangBy DabangDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर:- सरगुजा जिले के सेदम गांव निवासी एक किसान परिवार से गड़ा सोना निकलवाने और बेटी पर जादू-टोना होने का डर दिखाकर कथित तांत्रिक ने 13 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित किसान ने बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर कथित तांत्रिक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उसके द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों को जांच के दायरे में रखा गया है।

    क्या है मामला

    बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम निवासी किसान महेंद्र सिंह पैकरा (37) ने पुलिस को बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह सूरज तिवारी नामक व्यक्ति उनके घर आया। उसने खुद को नासिक का निवासी बताया और दावा किया कि उनके घर के आंगन में सोना-चांदी गड़ा हुआ है। साथ ही यह भी कहा कि महेंद्र की बेटी पर किसी ने जादू-टोना किया है।

    जिसे विशेष तांत्रिक क्रिया से ही ठीक किया जा सकता है।कथित तांत्रिक के कहने पर आंगन में गड्ढा खुदवाया गया, जिसमें पांच नारियल रखवाए गए। परिवार से कहा गया कि रोज सुबह-शाम वहां दिया जलाया जाए। तांत्रिक ने यह शर्त भी रखी कि जब 13 लाख रुपये इकट्ठा हो जाएंगे, तभी वह “खास दवा” देगा, जिससे गड़ा हुआ खजाना बाहर आएगा।

    दवा का डिब्बा दिया

    जब महेंद्र सिंह पैकरा के पास 13 लाख रुपये जुट गए, तो उन्होंने सूरज तिवारी को फोन किया। तिवारी ने उन्हें पैसे लेकर रायपुर बुलाया। अक्टूबर माह में महेंद्र और उनकी पत्नी रायपुर पहुंचे, जहां बस स्टैंड पर तांत्रिक ने उनसे 13 लाख रुपये नकद ले लिए और बदले में एक दवा का डब्बा थमा दिया।

    इतना ही नहीं, उसने झांसा देकर महेंद्र की पत्नी से सोने की कान की बाली और तीन पायल भी उतरवा लीं। तांत्रिक ने कहा कि दवा को आंगन में खोदे गए गड्ढे में डाल दिया जाए। उसने दावा किया कि बाद में वह अपने लोगों के साथ गड्ढा खुदवाएगा, जिसमें से सोने-चांदी से भरे मटके निकलेंगे, जिनकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए वह दिल्ली से खरीदार लाने की बात भी कहता रहा। इस दौरान उसने पति-पत्नी के मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए।

    महेंद्र पैकरा और उनकी पत्नी सेदम लौट आए और तांत्रिक के कहे अनुसार दवा गड्ढे में डाल दी। लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी जब सूरज तिवारी वापस नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर बंद मिलने लगा, तो परिवार को ठगी का संदेह हुआ। गड्ढा खोदने पर वहां केवल दबे हुए नारियल ही मिले।

    Post Views: 195
    Ambikapur Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news froud Giraftar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Police Raipur Sarguja Tantrik Thagi Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.