रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसइआरसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का आधिकारिक एलान कर दिया है। आयोग के सदस्य व पदेन अध्यक्ष डॉ. विवेक गनोदवाले और राजेश कुमार सिंह ने दावा किया कि आम जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत की भारी-भरकम वृद्धि को खारिज किया गया है। इसके स्थान पर आयोग ने औसतन केवल 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को ही मंजूरी दी है।
राज्य में नई बिजली दरें एक जुलाई 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएंगी। नए टैरिफ के मुताबिक राज्य में औसत बिजली आपूर्ति दर 7.13 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जबकि औसत बिलिंग दर 6.71 रुपये प्रति यूनिट आंकी गई है।

