छत्तीसगढ़ :- लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक हर हाल में स्कूलों में वापस लौटने के लिए कहा जाए। यदि तय समय सीमा तक वे काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनके स्थान पर वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था लागू की जाएगी।डीपीआई ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा है कि राज्य के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे विद्यार्थियों की नियमित शिक्षा पर असर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। इसी कारण संबंधित शाला प्रबंधन समितियों (SMC) को निर्देशित किया गया है कि वे हड़ताली अतिथि शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें निर्धारित तिथि तक कार्य पर वापस आने के लिए कहें।लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी की जाए।

